ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय | Glenn Maxwell Biography In Hindi

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, शादी, पत्नी, बच्चे, गर्लफ्रेंड, उम्र, लंबाई, क्रिकेट करियर, रिकॉर्ड्स, विवाद, कुल संपत्ति, वर्तमान में प्रसिद्धि का कारण ( Glenn Maxwell Biography In Hindi, Wiki, Birth, Education, Family, Marriage, Wife, Children, Girlfriend, Age, Height Cricket Career, Records, Controversy, Net Worth, Current Reason For Fame )

दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम एक ओर आक्रामक खिलाड़ी के बारे में बात करने वाले हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया टीम से खेलते हैं। पूरी दुनिया में उन्हें तूफानी बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता हैं, उनका नाम ग्लेन मैक्सवेल हैं। अभी हाल में वह वर्ल्डकप 2023 में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं, उसी को लेकर काफी चर्चा में भी बने हुए हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में उनके जन्म से लेकर क्रिकेट करियर तथा वर्तमान जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी के फेन हैं और उनके बारे में जानना चाहते है तो आर्टिकल पर अंत तक बने रहे। चलिए शुरू करते हैं ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय ( Glenn Maxwell Biography In Hindi ) के बारे में –

Table of Contents

ग्लेन मैक्सवेल कोन हैं ( Who Is Glenn Maxwell )

ग्लेन मैक्सवेल एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर है, जो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों ही प्रारूपों में एक मुख्य बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भी वह दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईपीएल में भी खेलते हैं, जिसमें वह काफी टीमों से खेल चुके हैं परंतु वर्तमान में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम का हिस्सा है।

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय ( Glenn Maxwell Biography In Hindi )

नाम ( Name )ग्लेन जेम्स मैक्सवेल
उपनाम ( Nick Name )द बिग शो, मैक्सी
जन्म तिथि ( Birth Date )14 अक्टूबर 1988
जन्म स्थान ( Birth Place )मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया )
पेशा ( Profession )क्रिकेटर ( ऑलराउंडर )
गेंदबाजी का तरीका ( Bowling Style )दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज
बल्लेबाजी का तरीका ( Batting Style )दाएं हाथ के बल्लेबाज
नागरिकताऑस्ट्रेलियेन
गृहनगर ( Hometown )मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया )
कोच ( Coach )ज्ञात नहीं
शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification )स्नातक
स्कूल ( School )मेंटन सेकेंडरी स्कूल ( मेलबर्न )
कॉलेज ( College )मेलबर्न विश्वविद्यालय-मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया )
धर्म ( Religion )ईसाई
जाति ( Cast )ज्ञात नहीं
उम्र ( Age )35 वर्ष ( 2023 के अनुसार )
लंबाई ( Height )5 फीट 10 इंच
वजन ( Weight )70 किलो
आंखो का रंग ( Eye Colour )हल्का नीला
बालों का रंग ( Hair Colour )काला
राशि ( Zodiac )तुला
वैवाहिक स्थिति ( Merital Status )विवाहित
कुल संपत्ति ( Net Worth ) 200 करोड़ रुपए

ग्लेन मैक्सवेल का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन ( Glenn Maxwell Birth and Starting Life )

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया ) के एक सामान्य ईसाई परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही क्रिकेट में काफी रुचि रखते थे, इसलिए उन्होंने बहुत ही कम उम्र में खेलना भी शुरू कर दिया था। स्कूल से लेकर क्लब तक खेलते हुए वह काफी आक्रामक बल्लेबाजी करने लगे उसके बाद साल 2009 में उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिला जहा उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। आर्थिक स्थिति से ग्लेन मैक्सवेल को ऐसी कोई खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें :- रोहित शर्मा का जीवन परिचय

ग्लेन मैक्सवेल की शिक्षा ( Glenn Maxwell Education )

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मेंटन सेकेंडरी स्कूल ( मेलबर्न ) से पूरी की। उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने मेलबर्न विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और वहा से अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी की। स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद आगे उन्होंने कोई शिक्षा ग्रहण नहीं की ओर अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाने लग गए।

ग्लेन मैक्सवेल का परिवार ( Glenn Maxwell Family )

पिता का नाम ( Father’s Name )नील मैक्सवेल
माता का नाम ( Mother’s Name )जॉय मैक्सवेल
भाई का नाम ( Brother’s Name )डेनियल मैक्सवेल
बहिन का नाम ( Sister’s Name )कोई नहीं
पत्नी का नाम ( Wife’s Name )विनी रमन
बेटे का नाम ( Son’s Name )लोगन मेवरिक मैक्सवेल
बेटी का नाम ( Daughter’s Name )लिसा मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल का घरेलू क्रिकेट करियर ( Glenn Maxwell Domestic Cricket Career )

2 जनवरी 2010 को उन्हें टी-20 बिग बैश में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीम में शामिल किया गया था, परंतु उन्हें गेंदबाजी और बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसके बाद 28 फरवरी 2010 को उन्होंने तस्मानिया के खिलाफ़ लिस्ट-ए-क्रिकेट में अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने 11 गेंद में मात्र 9 रन बनाए और कोई भी विकेट लिए बिना 4 ओवर में 20 रन दिए थे। इसके बाद उन्हें कुछ समय अंतराल तक शामिल नहीं किया, लेकिन जब शामिल किया तो काफी शानदार प्रदर्शन किया।

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल क्रिकेट करियर ( Glenn Maxwell IPL Cricket Career )

ग्लेन मैक्सवेल ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया, हालांकि इस वर्ष उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। उनका सबसे अच्छा आईपीएल वर्ष 2014 रहा क्योंकि इस वर्ष उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था।मैक्सवेल आईपीएल में अलग अलग टीमों से खेल चुके हैं पर साल 2021 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रूपए की मोटी राशि में खरीदा गया था। उनका यह वर्ष काफी शानदार भी रहा क्योंकि उन्होंने इस साल आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन बनाए।

वर्षटीममैचरनविकेट
2012दिल्ली डेयरडेविल्स261
2013मुंबई इंडियंस3360
2014किंग्स इलेवन पंजाब165521
2015किंग्स इलेवन पंजाब111452
2016किंग्स इलेवन पंजाब111790
2017किंग्स इलेवन पंजाब143107
2018दिल्ली डेयरडेविल्स121695
2019दिल्ली डेयरडेविल्स
2020किंग्स इलेवन पंजाब131083
2021रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर155133
2022रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर153012
2023रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर164505

ग्लेन मैक्सवेल का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ( Glenn Maxwell International Cricket Career )

ग्लेन मैक्सवेल ने 25 अगस्त 2012 को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू किया था। जहां उन्होंने 6 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए और कोई विकेट लिए बिना 5 ओवरों में 20 रन दिए। उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ़ 5 सितंबर 2012 को किया था, अपने डेब्यू में 7 गेंदों में मात्र 2 रन बनाए और 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 25 रन दे दिए। मैक्सवेल ने अपना टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ किया था, जहां उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 रन तथा दूसरी में 8 रन बनाए और साथ ही 26 ओवरों में 126 रन देकर 4 विकेट भी प्राप्त किए।

बल्लेबाजी आंकड़े –

प्रारूपमैचरनऔसत
टेस्ट733926.1
वनडे136389235.7
टी-2098215928.4

गेंदबाजी आंकड़े –

प्रारूपमैचविकेटऔसत
टेस्ट784.42
वनडे136695.48
टी-2098397.46

ग्लेन मैक्सवेल की पसंद और नापसंद ( Glenn Maxwell Like and Dislike )

पसंदीदा खानामुर्गा
पसंदीदा अभिनेताह्यू जैकमैन
पसंदीदा अभिनेत्रीज्ञात नहीं
पसंदीदा खेलक्रिकेट, फुटबॉल
पसंदीदा खिलाड़ीसचिन तेंदुलकर, एडम गिलक्रिस्ट, लियोनेल मेसी
पसंदीदा जगहभारत
पसंदीदा रंगपीला, काला
नापसंदऑयली फूड

ग्लेन मैक्सवेल के विवाद ( Glenn Maxwell Controversy )

वैसे तो मैक्सवेल का कोई काश विवाद किसी से भी नहीं रहा हैं, लेकिन 2014 के बिग बेस लीग मैच में आउट होने पर उन्हें गुस्सा आ गया और गुस्से में उन्होंने कूड़ेदान पर हाथ मार दिया। जिसके लिए उन्होंने बाद में सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांगी थी।

ग्लेन मैक्सवेल के सोशल मीडिया अकाउंट्स ( Glenn Maxwell Social Media Account )

Instagramक्लिक करें
Facebookक्लिक करें

ग्लेन मैक्सवेल की कुल संपत्ति ( Glenn Maxwell Net Worth )

कुल संपत्ति ( Net Worth )25 मिलियन डॉलर
कुल संपत्ति भारतीय रूपयो में ( Net Worth In Indian Rupees )200 करोड़ रुपए
वार्षिक आय ( Yearly Income )1.5 करोड़ रुपए
मासिक आय ( Monthly Income )20 करोड़ रुपए
आय स्रोत ( Income Source )क्रिकेट सैलरी, प्राइज मनी, ब्रांड प्रमोशन, आईपीएल नीलामी

ग्लेन मैक्सवेल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण रोचक जानकारियां –

  • हाल ही में वर्ल्डकप के दौरान दोहरा शतक लगाकर काफी चर्चा का विषय बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
  • मैक्सवेल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के तौर पर की थी, परंतु बाद में वह ऑफ स्पिन गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाजी करने लग गए।
  • साल 2019 में मानसिक बीमारी के कारण 2-4 महीने क्रिकेट से दूर रहे, बाद में बिग बेस लीग तथा ऑस्ट्रेलिया टीम में भी वापसी की।
  • ग्लेन मैक्सवेल के व्यवहार की तुलना मैदान पर रिकी पोंटिंग से की जाती हैं।
  • ग्लेन मैक्सवेल को उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के कारण द बिग शो तथा मैक्सी के नाम से भी पुकारा जाता हैं।

FAQ

Q : ग्लेन मैक्सवेल का जन्म कब और कहां हुआ था ?

Ans : ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया ) में हुआ था।

Q : ग्लेन मैक्सवेल की उम्र कितनी हैं ?

Ans : ग्लेन मैक्सवेल की उम्र 35 वर्ष ( 2023 के अनुसार ) हैं।

Q : ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का नाम क्या हैं ?

Ans : ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का नाम विनी रमन हैं।

Q : ग्लेन मैक्सवेल कोन हैं ?

Ans : ग्लेन मैक्सवेल एक क्रिकेटर हैं, जो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए तीनों प्रारूपों में ऑलराउंडर के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हैं।

Q : ग्लेन मैक्सवेल के बेटे का नाम क्या हैं ?

Ans : ग्लेन मैक्सवेल के बेटे का नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्कर्ष :-

मैं उम्मीद करता हूं कि आपको “ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय | Glenn Maxwell Biography In Hindi” पसंद आया होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके हमें अपनी राय दें और यह भी बताएं कि आपको इस जीवनी से क्या सीखने को मिला साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर करें।

Leave a Comment