साक्षी मलिक का जीवन परिचय | Sakshi Malik Biography In Hindi

साक्षी मलिक का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, शादी, पति, बच्चे, रेसलिंग करियर, कुल संपत्ति ( Sakshi Malik Biography In Hindi, Wiki, Birth, Education, Family, Marriage, Husband, Children, Boyfriend, Age, Height, Wrestling Career, Controversy, Net Worth, Common Welth Game 2022, Coach, Gold Medal, Wrestling Category )

दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की महान रेसलर साक्षी मलिक के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने भारत के नए कुश्ती अध्यक्ष चुने जाने के बाद सन्यास की घोषणा कर दी हैं। उनका कहना है की उनकी मांगे अभी भी नहीं सुनी गई, जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया हैं। काफी लंबे समय से अपने खेल से दूरी बनाकर न्याय की कोशिश कर रहे सभी रेसलर अब अपने आप को कमजोर महसूस पा रहे हैं।

आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको साक्षी मलिक के जन्म से लेकर रेसलिंग करियर तथा कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष से लेकर विवादों तक की संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो आर्टिकल पर अंत तक बने रहे। चलिए शुरू करते हैं भारत की एथलीट साक्षी मलिक का जीवन परिचय ( Sakshi Malik Biography In Hindi ) के बारे में –

Table of Contents

साक्षी मलिक कोन हैं ( Who Is Sakshi Malik )

साक्षी मलिक एक भारतीय महिला पहलवान हैं, जो भारत को कई स्तर पर अपने खेल के माध्यम से प्रतिष्ठित कर चुकी है। साक्षी मलिक ने साल 2014 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा साक्षी ने साल 2016 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। ऐसा करके वह भारत की पहली महिला पहलवान बनी थी, जिन्होंने ओलंपिक पदक जीता था।

साक्षी मलिक का जीवन परिचय ( Sakshi Malik Biography In Hindi )

नाम ( Name )साक्षी मलिक
उपनाम ( Nick Name )कोई नहीं
जन्म तारीख ( Birth Date )3 सितंबर 1992
जन्म स्थान ( Birth Place )रोहतक ( हरियाणा )
पेशा ( Profession )रेसलर/फ्रीस्टाइल पहलवान
नागरिकता ( Nationality )भारतीय
गृहनगर ( Hometown )रोहतक ( हरियाणा )
शैक्षणिक योग्यता ( Educational Qualification )स्नातक
स्कूल ( School )वैश्य पब्लिक स्कूल – रोहतक ( हरियाणा )
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल – रोहतक ( हरियाणा )
कॉलेज ( College )महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय – रोहतक ( हरियाणा )
कोच का नाम ( Coach Name )ईश्वर दहिया
धर्म ( Religion )हिंदू
जाति ( Cast )जाट
राशि ( Zodiac )कुंभ
उम्र ( Age )31 वर्ष ( 2023 के अनुसार )
लंबाई ( Height )5 फीट 6 इंच
वजन ( Weight )78 किलो
आंखो का रंग ( Eye Colour )काला
बालों का रंग ( Hair Colour )काला
वैवाहिक स्थिति ( Merital Status )विवाहित
कुल संपत्ति ( Net Worth )40 करोड़ रुपए

साक्षी मलिक का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन ( Sakshi Malik Birth and Starting Life )

साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को रोहतक ( हरियाणा ) के एक साधारण परिवार में हुआ था। साक्षी बचपन से ही एक एथलीट बनना चाहती थी। साक्षी ने बहुत ही कम उम्र में इसके लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया था। एक साधारण परिवार से होने के कारण साक्षी ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है, तब जाकर आज कही इतनी सफल बन पाई हैं।

इसे भी पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय

साक्षी मलिक की पसंद और नापसंद ( Sakshi Malik Like and Dislike )

पसंदीदा रंगनीला, हल्का ला
पसंदीदा खानादेशी खाना ( बाजार, मक्का, चावल, दाल )
पसंदीदा अभिनेतासलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित
पसंदीदा खेलकुश्ती
पसंदीदा खिलाड़ीगीता फोगाट
पसंदीदा जगहपेरिस, दुबई
नापसंदऑयली फूड

साक्षी मलिक की शिक्षा ( Sakshi Malik Education )

साक्षी मलिक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दो विद्यालयों से पूरी की थी। जिनमें से एक वैश्य पब्लिक स्कूल – रोहतक ( हरियाणा ) और दूसरी डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल – रोहतक ( हरियाणा ) हैं। इसके बाद आगे की शिक्षा के लिए साक्षी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय – रोहतक ( हरियाणा ) में प्रवेश लिया और वहा से अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद आगे कोई शिक्षा ग्रहण न करते हुए साक्षी ने अपने सपने रेसलिंग पर पूरा ध्यान लगा दिया।

साक्षी मलिक का परिवार ( Sakshi Malik Family )

पिता का नाम ( Father’s Name )सुखबीर
माता का नाम ( Mother’s Name )सुदेश
भाई का नाम ( Brother’s Name )सचिन मलिक
बहिन का नाम ( Sister’s Name )ज्ञात नहीं
पति का नाम ( Husband’s Name )सत्यवर्त कादियन
बेटे का नाम ( Son’s Name )ज्ञात नहीं
बेटी का नाम ( Daughter’s Name )ज्ञात नहीं

साक्षी मलिक का रेसलिंग करियर ( Sakshi Malik Wrestling Career )

साक्षी मलिक ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। करीब 5 साल तक लगातार अभ्यास के बाद साल 2010 में अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, उन्होंने यहां जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए अपने पहले ही मैच में देश का नाम रोशन कर दिया। इसके बाद साल 2014 में साक्षी को अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग करियर में पहचान मिली, जब उन्होंने कॉमन वेल्थ गेम में 60 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इसके बाद साल 2014 में ही साक्षी ताशकेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी, लेकिन सामने वाली टीम से काफी लंबे समय तक संघर्ष करती रही। इसके बाद साल 2015 में दोहा में हुई एशियन चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में 5 में से 2 राउंड जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

साक्षी मलिक रियो ओलंपिक 2016 ( Sakshi Malik Reo Olympic 2016 )

साल 2016 के रियो ओलंपिक में जाने के लिए साक्षी मलिक ने इसी वर्ष इस्तांबुल में आयोजित वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेते हुए चीन की जहांग लेन को हराकर ओलंपिक में जाने के अपने रास्ते खोल दिए। इसके बाद ओलंपिक में सबसे पहले उन्होंने स्वीडन और उसके बाद माल्डोवा के खिलाफ मैच जीता। इसके बाद फाइनल में किर्गिस्तान के साथ मैच में 5-8 से खेलते हुए साक्षी हार गई, जहां उन्हें ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ और ऐसा करते ही वह पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई जिन्होंने ओलंपिक में पदक हासिल किया।

साक्षी मलिक कॉमन वेल्थ गेम 2022 ( Sakshi Malik Common Welth Game 2022 )

साल 2016 के रियो ओलंपिक में पदक प्राप्त करके साक्षी मलिक ने देश के नाम का एक परचम लहराया था। इसी को बरकरार रखते हुए उन्होंने साल 2022 में कॉमनवेल्थ गेम के वूमेन 62 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

साक्षी मलिक के पुरस्कार ( Sakshi Malik Award )

  • साक्षी मलिक को आरंभिक समय में नॉर्थ रेलवे जोन में कमर्शियल डिपार्टमेंट में पद दिया गया था। जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार पदक हासिल किया तो उनके इस सरकारी पद का प्रमोशन करके राजपत्रित पद के लिए वरिष्ठ अधिकारी बना दिया गया।
  • ओलंपिक में पदक जीतने पर साक्षी मलिक को भारतीय रेलवे की तरफ से जो नौकरी दी गई उसके साथ 3.5 करोड रुपए भी देने की घोषणा की गई।
  • हरियाणा सरकार की तरफ से 2.5 करोड रुपए और सरकारी नौकरी की पेशकश की थी।
  • ओलंपिक में मेडल प्राप्त करने के बाद साल 2017 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
  • साल 2016 में साक्षी मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

साक्षी मलिक के विवाद ( Sakshi Malik Controversy )

साक्षी मलिक के जीवन में वैसे तो कोई भी विवाद नहीं रहा हैं, परंतु पिछले एक साल से वह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने के कारण विवादों में घिर गई हैं। जो भी लोग राजनेता बृजभूषण शरण सिंह को जानते और मानते है उन्होंने साक्षी की इस बात का जमकर विरोध किया हैं।

साक्षी मलिक के बारे में वायरल/ताजा खबर ( Sakshi Malik Trending/Latest News )

साक्षी मलिक वर्तमान में अपने पहलवानी करियर से सन्यास लेने के कारण चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने यह फैसला भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुने जाने के बाद लिया है। उनके अनुसार संजय सिंह पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं, जिनके खिलाफ पिछले एक वर्ष से सभी पहलवान दुष्कर्म के आरोप में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। साक्षी का मानना है कि सरकार ने उनकी मांगे नहीं सुनी इसलिए उन्होंने अपने पहलवानी करियर से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

साक्षी मलिक की कुल संपत्ति ( Sakshi Malik Net Worth )

कुल संपत्ति ( Net Worth )5 मिलियन डॉलर
कुल संपत्ति भारतीय रूपयो में ( Net Worth In Indian Rupees )40 करोड़ रुपए
वार्षिक आय ( Yearly Income )24 लाख
मासिक आय ( Monthly Income )2 लाख
आय स्रोत ( Income Source )रेसलिंग सैलरी, ब्रांड प्रमोशन, ईनामी राशि

साक्षी मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट्स ( Sakshi Malik Social Media Account )

Instagramक्लिक करें
Facebookक्लिक करें
Twitterक्लिक करें

साक्षी मलिक के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण रोचक तथ्य –

  • साक्षी मलिक पहली भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने भारत को ओलंपिक में मेडल दिलाया था।
  • साक्षी मलिक के पति का नाम सत्यव्रत कादयान है वह भी एक पहलवान ही है।
  • साक्षी मलिक का जन्म और पालन पोषण हरियाणा के रोहतक में एक पहलवानी परिवार में हुआ था।
  • साक्षी मलिक ने साल 2005 में पहलवानी शुरु की थी और 2023 में संन्यास ले लिया।
  • साक्षी मलिक ने अपने पहलवानी करियर में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से दुष्कर्म जैसे आरोप भी सहन किए है।

FAQ

Q : साक्षी मलिक कोन हैं ?

Ans : साक्षी मलिक एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

Q : साक्षी मलिक का जन्म कब और कहां हुआ था ?

Ans : साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को रोहतक ( हरियाणा ) में हुआ था।

Q : साक्षी मलिक के पति का नाम क्या हैं ?

Ans : साक्षी मलिक के पति का नाम सत्यवर्त कादियन हैं।

Q : साक्षी मलिक की उम्र कितनी हैं ?

Ans : साक्षी मलिक की उम्र 31 वर्ष ( 2023 के अनुसार ) हैं।

Q : साक्षी मलिक किस कारण से चर्चा में बनी हुई हैं ?

Ans : साक्षी मलिक रेसलिंग से सन्यास लेने के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्कर्ष :-

में उम्मीद करता हूं कि आपको “साक्षी मलिक का जीवन परिचय | Sakshi Malik Biography In Hindi” पसंद आया होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके हमें अपनी राय दें और यह भी बताएं कि आपको इस जीवनी से क्या सीखने को मिला साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर करें।

Leave a Comment